फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में नगरपालिका के सामने 46 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव

महेंद्रगढ़ में नगरपालिका के सामने पड़े एक खाली प्लाट में 46 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शव की शिनाख्त गांव खुडाना निवासी 46 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। शनिवार को जब नगरपालिका के सामने की मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो दुर्गंध फैलने का अहसास हुआ। जब दुकानदारों ने नजदीक स्थित खाली प्लाट में देखा तो व्यक्ति का शव पड़ा मिला। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी गुणपाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव की जांच की। जांच के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ जिसके आधार पर गांव खुडाना निवासी 46 वर्षीय अनिल के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें