फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सादुलपुर यार्ड पर चलेगा तकनीकी कार्य, तिरूपति-हिसार 17 व 20 सितंबर को नारनौल स्टेशन पर करेगी ठहराव

बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा- आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर, गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 20 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 19 व 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो 20 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह चूरू तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें