शहर ढोसी धाम स्थित शिव कुंड पर शारदा संस्कृति महाविद्यालय व्दारा विप्र जनों ने अपना पर्व श्रावणी उपाकर्म बड़ी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया। कार्यक्रम आचार्य देवदत्त शास्त्री के सानिध्य में हुआ। जिसमें संपूर्ण क्रिया वेद मंत्रों के साथ आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने संपन्न करवाई। इसमें पहले जल क्रिया व सप्त ऋषियों का पूजन कर नये यज्ञोपवीत धारण किए गये। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया।