फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौंद में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 6 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

नवीन दलाल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:38 PM IST

हिसार के माजरा गांव में बीती रात करीब 1 बजे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। नारनौंद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुकानदार की आर्थिक मदद की मांग की है। गांव माजरा निवासी प्रमोद ने बताया कि उसने गांव माजरा में इनवर्टर बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान की हुई है। 11 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह दुकान को अच्छे से बंद कर घर चला गया था। रात करीब 1 बजे गांव से दुकान के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का फोन आया कि उसकी दुकान से धुआं निकल रहा है और दुकान में आग लगी हुई है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर से आग की लपटे निकल रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को पुलिस की सूचना दी। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पीड़ित प्रमोद का कहना है कि आग लगने से उसका करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने सरकार से उसकी आर्थिक सहायता करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें