फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सफाई कर्मचारियों की तीन दिन और बढ़ी हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

नारनौल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार वार्ता की मांग के बावजूद सरकार ने उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं की। इससे नाराज कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, शहीद फायर कर्मियों के परिजनों को एक सरकारी नौकरी तथा 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि सरकार की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल के प्रधान भूपेंद्र सरवन, फायर इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह, राज्य कैशियर महेंद्र सनेगलिया, राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान राहुल सरवन, कौशल यादव सहित नगर पालिका एवं अग्निशमन विभाग के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें