नारनौल में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ, फायर कर्मचारी व डोर टू डोर कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इन कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अतिरिक्त उपायुक्त को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई हौ और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।