फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में निधि रही प्रथम

अटेली खंड के गांव बाछौद में चल रही जोनल स्तरीय खेलों का समापन किया गया। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के में लड़के और लड़कियों के सभी एथलेटिक्स और टीम खेलों का आयोजन किया गया। जोनल स्तरीय इस प्रतियोगिता में खंड के सभी विद्यालयों से लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के खेल करवाए गए। कबड्डी अंडर-19 फाइनल में ऐशली की टीम विजयी रही। अंडर 11 खो-खो में बीकेन सिहमा, अंडर 14 कबड्डी में जीएमएस गुवानी और अंडर 17 कबड्डी में आरएनआर विजयी रही। एथलेटिक्स में अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में 100 मीटर में निधि प्रथम, अंडर-17 में 800 मीटर में प्रिया प्रथम, अंडर-19 में 3000 मीटर में रिद्धि प्रथम रही। अंडर-11 में लंबी कूद में साक्षी प्रथम, अंडर-19 में लंबी कूद में रितु प्रथम, अंडर-17 में ट्रिपल जंप में जन्नत प्रथम रही। रिले दौड़ अंडर-11 में विधा देवी प्रथम, अंडर-14 में ऐशली प्रथम रही। प्रतियोगिता का समापन सरताज सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अति सराहनीय रहा। इस मौके पर उपस्थित डीपी सत्य प्रकाश, अमर सिंह, ललित डाबड़ और महेंद्र पीटीआई, अशोक प्रवक्ता, सतीश प्रवक्ता, विरेंद्र एचएमजीपीएस बाछोद, देवव्रत, नाथूराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें