नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की सात दिन बाद हड़ताल समाप्त हो गई। कर्मचारियों के खाते में उनका बकाया एरियर 2017 से 2023 तक मंगलवार को डाल दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राहुल सारवान ने की। राहुल सारवान ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में समान काम समान वेतन 2017 से 2023 तक का बकाया एरियर था जो नगर परिषद नारनौल के सभी कर्मचारियों के खाते में डाल दिया गया है। उनकी यही मांग थी कि जब तक जिला महेंद्रगढ़ की एक भी नगर परिषद या नगर पालिकाओं के कर्मचारयों के खाते में एरियर डाल दिया जाएगा। उसके बाद ही कर्मचारी हड़ताल समाप्त करेंगे। नगर परिषद नारनौल के कर्मचारियों के खाते में एरियर डाल दिया है। इसलिए कर्मचारी जिला महेंद्रगढ़ की काम छोड़ हड़ताल समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी तथा अटेली का बकाया एरियर डाल दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव महेंद्र बोयत, नगर पालिका कर्मचारी संघ राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगेलिया, सुरेश कुमार जैदिया, महावीर प्रसाद, रमेश कुमार, विक्रांत, राजेश, कमल, आशु, नीरज, मनोज कुमार और भूपेंद्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।