फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट हमेशा व्यक्ति के नाम पर देना चाहिए न की पार्टी के नाम पर: विकास यादव

नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jan 2026 03:37 PM IST

नारनौल में युवा नेता विकास यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह हार के बाद बौखला गए हैं। इसको लेकर विकास यादव ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता की थी जिसमें आरोप लगाया कि जिस पोस्ट को लेकर भुंगारका में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा था वह उसकी थी। जिसमें लिखा था कि वोट हमेशा व्यक्ति के नाम पर देना चाहिए न की पार्टी के नाम पर। यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। इसके आगे विकास ने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट पड़ते हैं उन्होंने कहा कि रामपुरा हाउस को नेताओं की नर्सरी बताने वाला वीडियो भी उसने ही डाला था जिस पर पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने इसे मुर्गों की नर्सरी बताकर खुद ही मजाक बना लिया। विकास यादव ने तंज कसते हुए कहा कि डॉ. अभय सिंह एक आईएएस अधिकारी रह चुके हैं, उन्हें यह भी नहीं पता कि मुर्गों की नर्सरी नहीं होती, बल्कि मुर्गों का पोल्ट्री फार्म होता है। इस मौके पर सरपंच विक्रम यादव व राजेंद्र यादव भुंगारका सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें