फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: महिला आरक्षण पर भाजपा कर रही गुमराह, छिपा रही अपनी नाकामी: राव नरेंद्र सिंह

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2026 06:08 PM IST

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान से ज्यादा राजनीतिक लाभ पर ध्यान दे रही है। नारनौल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं रही, बल्कि 33 प्रतिशत आरक्षण की हमेशा समर्थक रही है। उनका कहना था कि भाजपा ने इस बिल को परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे मुद्दों से जोड़कर इसे जटिल बना दिया और अब इसका दोष विपक्ष पर मढ़ रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण अब तक लागू हो चुका होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और जनगणना व परिसीमन जैसी शर्तें जोड़कर खुद ही रास्ता कठिन बना दिया है। इस दौरान उन्होंने कोरियावास मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिला है, इसलिए उन्हें इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोहतक पीजीआई में दवाओं की कमी का भी जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें