जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर में सुबह से ही राधा कृष्ण के जयकारे लगने शुरू हो गए। शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थान से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली की गई। प्रभात फेरी के दौरान काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं भगवान कृष्ण के भजनों पर झूमते नजर आए।