फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ज्योतिसर और कुरुक्षेत्र के लिए चलाई रोडवेज बसें, परेशान यात्रियों ने जताया रोष

शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 03:01 PM IST

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और गीता जयंती कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के लिए जिला से रोडवेज बसें भेजी गई हैं। इसके लिए चलते ग्रामीण रूटों पर बसों काफी खली और यात्रियों ने परेशानी के चलते सरकार पर निजी कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आरोप लगाया। कनीना बस स्टैंड पर यात्री रमेश, मुकेश, देवेश, देवेंद्र, अनिल कुमार ने कहा कि सरकार अपने कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का इस्तेमाल कर लेती है जबकि इससे आम जनता को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी भी सरकारी कार्यक्रम के लिए बसों की आवश्यकता पड़ती है तो इसके लिए अलग व्यवस्था की जानी चाहिए। सार्वजनिक यातायात को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के इस तरह सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के निर्णय को गलत बताया और जनता के बारे में विचार करने के लिए कहा। यात्रियों ने सरकार से आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता देने और कार्यक्रम के लिए निजी बसों का उपयोग करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें