फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के गांव सिगड़ा, झूक व अगिहार में किसानों के साथ अधिकारियों ने किया सीधा संवाद

नवीन दलाल Updated Thu, 29 May 2025 12:31 PM IST

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के तहत वीरवार से किसान संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम गांव सिगड़ा, झूक व अगिहार पहुंची। 12 जून तक जिलेभर में चलने वाले अभियान के तहत यह जिले में तीन टीमें प्रतिदिन नौ गांवों में किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगी। अभियान के पहले दिन तीनों गांवों से 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वीरवार को टीम में शामिल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव, कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. पूनम यादव, पशु विज्ञान एवं चिकित्सा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की टीमों ने तीनों गांवों में किसानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। डाॅ. नरेंद्र यादव ने बताया जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ मिलकर टीमें बनाई गई हैं। इनमें कृषि व किसान कल्याण, बागवानी, पशुपालन तथा डेयरी, मतस्य पालन विभाग, हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, इफको के अधिकारी व कर्मचारी संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दे रहे हैं। तीन टीमों द्वारा जिला के नौ गांवों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों को खरीफ की फसल जैसे बाजरा, ग्वार, कपास, मूंग, तिल, ढैचा द्वारा हरी खाद बनाना, बागवानी व सब्जियों की उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे में बताया जाएगा। किसानों को कार्यक्रम के दौरान गर्मी के मौसम में पशुओं के बीमारियों व प्रबंधन तथा उचित आहार प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें