आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सोमवार को नारनौल के लघु सचिवालय के कमरा नंबर 118 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की कुल 117 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को एक तय समय सीमा के भीतर उनका निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनके शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए।