खेल प्रतिभाओं को तराशने और भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देशभर में 139 अतिरिक्त खेलो इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि जिले में 15 खेल विधाओं में केंद्र स्थापित करने की योजना है। इनमें ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जू-जित्सु, कुराश, रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग, सेलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, सेपकटाक्रा, इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी), स्क्वैश और गोल्फ शामिल हैं।