फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के निजी अस्पताल पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी रही जारी

नारनौल स्थित विजय अस्पताल पर आयकर विभाग की दूसरे दिन भी जांच जारी रही। गुरुग्राम से पहुंचे आयकर विभाग के सहायक निदेशक अंकित सिंह राजपूत ने बताया कि अस्पताल में ईसीएचएस के तहत गंभीर अनियमितताओं और संभावित आयकर चोरी की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिना मरीजों के ही फर्जी बिल क्लेम किए जा रहे हैं जो भारत सरकार के साथ धोखाधड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की क्षमता करीब 90 बेड की है, जबकि रिकॉर्ड में एक ही दिन में 200-200 मरीजों को दाखिल कैसे किया जा सकता है। यह अस्पताल के उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से संभव नहीं है। जांच के दायरे में अस्पताल संचालक विनीत कुमार व ज्योति कुमारी से पूछताछ की जा रही है। वह जांच एजेंसियों को सहयोग अभी कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि जब तक सबूत एकत्रित नहीं कर लिए जाते हैं तब तक जांच जारी रहेगी। अभी प्राथमिक जांच में अनियमितता मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते दो साल में अस्पताल प्रबंधन ने 6-7 बड़े अस्पताल खरीदे हैं वह असामान्य लग रहा है। अगर कहीं धोखाधड़ी साबित होती है तो अन्य सरकारी एजेंसियों को भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल संचालक के बयान दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें