फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ली दिशा की बैठक

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने मनरेगा को अब विकसित भारत जीरामजी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। पहले इस योजना का मकसद केवल रोजगार देना था, जबकि अब रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण विकास पर फोकस किया है। अब सरकार ने 100 की बजाए 125 दिन रोजगार की गारंटी दी है। सांसद शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिले में अब हर गांव का विलेज डेवलपमेंट प्लान बनाकर काम करें। जिस प्रकार शहरों का मास्टर प्लान बनता है, ऐसे प्लान बनकर गांव का विकास करें। गांव में किसी भी योजना के तहत विकास हो, वो सभी विलेज डेवलपमेंट प्लान के माध्यम से करवाया जाए। इस बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, एडीसी उदय सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव व बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें