शहर के धोबी जोहड़ जलमहल के नजदीक स्लम एरिया में टीबी जागरूकता कैंप का आयोजन किया। यह उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान कैप्टन मनोज कुमार निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन में वीरवार को किया गया। रेडक्रॉस से टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी ने टीबी के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई। कैंप में 252 मरीजों की टीबी की जांच की गई एवं 41 मरीजों के एक्स-रे व 12 मरीजों की ईसीजी की गई। कैंप में आए सभी मरीजों की टीबी, शूगर व बीपी की जांच की गई। जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कैंप में टीबी के 16 संदिग्ध मरीज मिले। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य सरोज कश्यप ने मुख्य अतिथि के तौर पर एवं समाजसेविका कृष्णा आर्य, सपना गुप्ता व सेवानिवृत प्राचार्य जेपी कौशिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से टीबी पर अच्छा कार्य किया जा रहा है जो निरंतर जारी रहना चाहिए।