फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, 10 बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी रही कम

नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jan 2026 10:51 AM IST

इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। शनिवार को न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने 9 व 10 जनवरी को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन गतिविधियां नदारद रही। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट, शीतलहर की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगा। उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे शीत लहर से गंभीर शीत लहर और कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वहीं हवाएं शांत बनीं रहीं तो सुबह के घंटों में धुंध कोहरा देखने को मिलेगा। क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 20 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें