फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 08:27 PM IST

स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित होली मिलन व वीर सम्मान समारोह पर विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल अरविंद यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मेजर जनरल अरविंद यादव को स्थानीय विश्राम गृह से खुली जीप में सभा स्थल तक लाया गया। मार्ग में शहर की एक दर्जन से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा और नगर परिषद नारनौल की अध्यक्षा कमलेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के नीरपुर निवासी स्वर्गीय जे एस राव के पुत्र मेजर जनरल अरविंद यादव को राष्ट्रपति द्वारा विशेष सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों, अनुशासन और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। नगर परिषद अध्यक्षा कमलेश सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मेजर जनरल अरविंद यादव से प्रेरणा लेकर परिश्रम और समर्पण के बल पर उच्च लक्ष्य प्राप्त करें। मेजर जनरल अरविंद यादव ने कहा कि वे इस स्नेह और सम्मान को कभी नहीं भूल पाएंगे। सभा के प्रधान राकेश महता ने कहा कि मेजर जनरल अरविंद यादव ने इस उच्च पद पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, ऐसे में उनका सम्मान करना सभा के लिए गौरव की बात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें