फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कर्मचारियों की सैलरी जारी ना होने पर रोष

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 06:08 PM IST

कोरियावास में कर्मचारियों की सैलरी जारी न होने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत के नाम लिखे गोबर से निर्मित्त ढाल व बिड़कले जलाकर होली मनाई जाएगी। यह बात रविवार को शहर के हुड्डा पार्क में गोबर के बिडकुले बनाते हुए महेंद्रगढ़ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने कही। उन्होंने कहा कि आज नाम के साथ बिड़कले और डाहल बनाए गए। इसका मुख्य कारण कोरियावास मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों की अक्टूबर महीने से तनख्वाह नहीं मिलना है। त्योहार के समय पर 20 से 25000 रुपये कमाने वाले गरीब व्यक्ति को अगर पांच-पांच महीने तनख्वाह नहीं दी जा सकती है तो यह सरकार की अनदेखी का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश की होमगार्ड की सैलरी होम मिनिस्टर के माध्यम से दी जा चुकी है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए और भाजपा की आपस की कलह की वजह से कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर त्योहार के समय से पहले कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है तो दहन रोक दिया जाएगा अन्यथा क्षेत्रवासी बेटी के लिहाज को भूलकर अपने हकों के उचित कदम उठाएंगे। सैलरी न मिलने पर नारेबाजी के साथ दोनों मंत्रियों के नाम सहित बिड़कले और ढाल जलाए जाएंगे। इस मौके पर थानेदार अश्वनी कुमार, पूर्व सरपंच मालाराम, सूबेदार जगदेव फौजी, हवलदार राकेश नायक, सतबीर, कैलाशचंद फौजी, दीपक फौजी, संदीप इंजीनियर, शास्त्री मुख्तार सिंह, वारंट ऑफिसर रामभगत यादव, अशोक फौजी, रामावतार फौजी, ओमप्रकाश फौजी, संदीप फौजी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें