फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, छह को मौके पर पकड़ा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 12:32 PM IST

नारनौल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें तीन महेंद्रगढ़ जिले के, दो कोटपूतली और एक चरखी दादरी का आरोपी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की 10 दिन में यह दूसरी कारवाई है। स्वास्थ्य विभाग को 24 दिसंबर 2025 को सूचना मिली कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र राजस्थान में भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम गठित की। जिसके लिए गिरोह ने ₹80000 मांगे और 15- 20 दिन का समय दिया। 17 जनवरी 2026 को कादमा निवासी वीरेंद्र का फोन आया और 18 जनवरी को भ्रूण जांच करने की बात कही। जिसके बाद महिला को जांच के लिए कोटपुतली ले जाया गया। जहां नारनौल स्वास्थ्य टीम ने आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। जिनकी चरखी दादरी के कादमा निवासी वीरेंद्र, सतनाली के सुरहेती पिलानिया निवासी सुनील, हमीदपुर निवासी जितेंद्र, कोटपूतली के गांव कंवरपुरा निवासी धर्मवीर, कोटपूतली निवासी आनंद और महेंद्रगढ़ जिले के मुंडिया खेड़ा गांव के रहने वाले पवन कुमार के रूप में पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर नारनौल शहर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें