फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस पर किया हवन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार प्रात: हवन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार सहित अधिकारी व शिक्षण स्टाफ प्रशासनिक खंड में आयोजित हवन में शामिल हुए। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा, प्रोवोस्ट प्रो. नंद किशोर भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2009 में स्थापित विश्वविद्यालय ने 16 वर्ष की अवधि में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान स्थापित की है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक खंड में हवन का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें