फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर जीएसटी टीम जांच के लिए पहुंची

जीएसटी विभाग की टीम ने वीरवार सुबह पुरानी सराय मोहल्ले में एक स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर पर जांच करने के लिए पहुंची है। जानकारी के अनुसार जीएसटी टीम वीरवार सुबह पुरानी सराय मोहल्ले में पहुंची थी। यह कार्रवाई एक स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी के आवास पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यापारी की दुकान धौलेड़ा मोड़ पर स्थित है। टीम ने सुबह पहुंचते ही बंद मकान में जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने किसी से भी बात करने से इंकर किया है। अधिकारियों ने अभी तक जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। यह जांच जीएसटी से संबंधित अनियमितताओं को लेकर होने की संभावना है। अभी भी जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें