फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल और सहगल फाउंडेशन के सहयोग से गांव पाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 146 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार व दवाइयां दी गईं। रेड क्रॉस सोसाइटी से शोभा और अभय कुमार ने शिविर में सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग से कृष्ण कुमार तथा नारनौल के निजी अस्पताल से अजय और एकता ने ग्रामीणों की जांच की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को सुना और आवश्यक परामर्श दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। सहगल फाउंडेशन की ओर से रामदिया, सोनम यादव, मनीषा तंवर, संजय आलोरिया, वीरेंद्र और पुष्पा ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें