फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बजट से किसानों व सैनिकों को बेहतर होने की उम्मीद

शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 05:00 PM IST

देश व प्रदेश सरकार के बजट से किसान व सैनिक दोनों को ही कुछ नया होने की आस है। किसानों की ओर से आने वाले बजट में किसान हितैषी नई योजनाएं शुरू होने जबकि सैनिकों को देश व प्रदेश का सुरक्षा बजट बढ़ने की उम्मीद है। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इसके चलते वे लाभ से वंचित रह जाते हैं। अब उनको इस साल के बजट में योजनाओं का सरलीकरण होने की उम्मीद है। सैनिकों का कहना है कि सेवानिवृत्त सैनिक को 80 साल बाद पेंशन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का फायदा दिया जाता है, लेकिन इसका फायदा बहुत कम लोगों को मिल रहा है। यह आयु सीमा अब 65 साल कर देनी चाहिए। पूर्व सैनिकों की उम्मीदें बजट में देश की सुरक्षा के लिए अच्छी राशि आने की उम्मीद है। सुरक्षा बजट बढ़ाया जाएगा तो आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की पेंशन वृद्धि 80 साल की बजाय 65 साल में करनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें