फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हरियाणा HAM प्रोजेक्ट्स ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 04:33 PM IST

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत एनएच 248 ए पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर हरियाणा एचएएम प्रोजेक्ट्स के तहत लगाए जा रहे हैं। शिविर में सड़क उपयोगकर्ताओं, आसपास के क्षेत्रों के लोगों और राहगीरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर में लगभग 100 लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, आंख और दांत संबंधी जांच की गई। साथ ही प्रतिभागियों को आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गईं। शिविर अक्रोपोलिस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अक्रोपोलिस हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक प्रतीक, डॉ. आशीष और हरियाणा एचएएम प्रोजेक्ट्स के प्रोजेक्ट हेड वैभव शर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। प्रोजेक्ट हेड वैभव शर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं और आम जनता में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना है। साथ ही यह सड़क सुरक्षा गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास भी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें