फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर का नारनौल व अटेली स्टेशन से एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का होगा संचालन

नवीन दलाल Updated Tue, 27 Jan 2026 06:40 PM IST

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी 02 जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 21 फरवरी से 01 मार्च तक (09 ट्रिप) रींगस से 02.05 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक (09 ट्रिप) रींगस से 14.55 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 16 फरवरी से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 16 फरवरी से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें