जिला की 183 बीपीएल कॉलोनियों में अब निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई होगी। इसको लेकर बिजली विभाग की तरफ से करीब 9 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। अभी तक जिला की बीपीएल कॉलोनियों में खंभे व ट्रांसफार्मर नहीं लग पाए थे। इसको लेकर कई बार बीपीएल कॉलोनी के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके थे। हसनपुर गांव की बीपीएल कॉलोनी में लकड़ी के खंभे लगाकर स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। ऐसे में आए दिन हादसों का खतरा भी बना रहता था।