फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अमेरिकी राष्ट्रपति व इजरायल के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया ( कम्युनिस्ट) के आह्वान पर महेंद्रगढ़ जिला कमेटी ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले का दहन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उन्हें युद्ध नहीं शांति चाहिए। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले बंद करो। एसयूसीआई ( कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि हाल ही में ईरान पर अमेरिका-इजरायल साम्राज्यवाद द्वारा अकारण किए गए बर्बर सैन्य हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के इन हमलों को रोक जाए, क्योंकि यह न केवल ईरान पर बल्कि पूरी मानव जाति और विश्व शांति पर हमला है। इस अवसर पर डॉ. व्रतपाल सिंह, मास्टर सूबे सिंह, शेर सिंह, सीताराम, छाजूराम रावत, सतीश कुमार, याद राम, हंसराज, राम अवतार, अभिमन्यु, भीमसेन, शादीराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें