पुलिस लाइन के सामने स्थित गुड़गांव वाली माता के मंदिर में शुक्रवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने और भोग लगाने के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता को चावल और शक्कर का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में माता के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में पहुंचे बच्चों व महिलाओं ने विभिन्न झूलों और दुकानों का आनंद लिया तथा मेले का जमकर लुत्फ उठाया।