फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के नेताजी सुभाष पार्क में चलाया सफाई अभियान

नारनौल के नेताजी सुभाष पार्क में सोमवार को प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया, जिसमें डीएमसी, नगर परिषद चेयरपर्सन और हुड्डा सेक्टर के प्रधान ने हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई भी की। हुड्डा सेक्टर प्रधान नरेश चौधरी ने डीएमसी व नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी को सेक्टर की समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान काफी संख्या में हुड्डा सेक्टर के लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सफाई अभियान चलाने से स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की। वही पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर को साफ किया गया। बता दे कि नेताजी सुभाष पार्क शहर के प्रमुख पार्कों में से एक है जहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग घूमने आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें