गांव झूक निवासी सीआईएसएफ के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। जवान लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। वीरवार को जवान के पैतृक गांव झूक में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 42 वर्षीय जवान कृष्ण कुमार नौ बटालियन 2006 में भर्ती हुआ था। जवान 19 साल से सीआईएसएफ में सेवाएं दे रहा था। इस समय एएसआई के पद पर देवली राजस्थान में कार्यरत था। जवान कृष्ण कुमार के पिता श्री भगवान सीआईएसएफ से रिटायर हैं। वहीं, जवान की पत्नी भी सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत है।