राजस्थान सीमावर्ती गांव चिंडालिया में एक मुर्रा नस्ल की भैंस 5.11 लाख रुपये में बिक्री हुई है। भैंस की खास बात यह हैं कि वह प्रतिदिन 25 लीटर दूध देती है। ये भैंस पशुपाल विभाग की प्रतियोगिताओं में कई इनाम जीतकर अपने नाम भी कर चुकी है। यह भैंस नोएडा का पशु पालक अनिल यादव ने खरीदी है। चिंडालिया गांव के पशुपालक विक्रम ने बताया कि यह भैंस तीसरी बार ब्याही थी। उसने भैंस को उच्च गुणवत्ता वाला चारा और पोषक आहार दिया, जिससे उसकी दूध देने की क्षमता और बढ़ गई। यह भैंस पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित ज्यादा दूध देने वाली कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपना लोहा मनवा चुकी है। जब 5.11 लाख में भैंस बिक्री होने की लोगों को बात पता चली तो भैंस देखने के लिए पशुपालक के घर पहुंच गए।