फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:36 PM IST

नारनौल के राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति से जीवन रक्षा विषय पर व्याख्यान और जागरूकता रैली का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिला महेंद्रगढ़ के ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हम सभी को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट पहनें, सड़क पार करते समय जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें, शराब पीकर और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करके वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन ने महाविद्यालय में एक विस्तार व्याख्यान और सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली, जिसे ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें