फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: कमर्शियल सिलिंडर न मिलने से बंद हुई अटल कैंटीन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 03:29 PM IST

पुरानी अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित अटल कैंटीन सिलिंडर के अभाव में सोमवार से बंद हो गई है। इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की 6 महिलाओं की ओर से किया जाता था। जो गरीब व मजदूर तबके के लोगों को महज 10 रुपये में घर जैसा गर्मा गर्म भोजन उपलब्ध करवा रही थी। इस कैंटीन में प्रतिदिन करीब 250 से 300 लोग भोजन करने के लिए आते थे। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई में आ रही परेशानी के चलते इसका असर कैंटीन पर भी दिखने दिया। करीब 10 दिनों से कैंटीन के तीन सिलिंडर खाली पड़े थे और सिर्फ एक के भरोसे कैंटीन चल रही थी। अब वह खत्म हो जाने से मजबूरन कैंटीन पर ताला लगाना पड़ा। कैंटीन की प्रबंधक प्रियंका ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई सुचारू नहीं होने के कारण कैंटीन बंद करनी पड़ी। मजदूरों ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में चल रही कैंटीन में मात्र 10 रुपये में घर जैसा खाना मिल जाता था। अब कैंटीन के बंद हो जाने से उन्हें करीब 4 किलोमीटर दूर महावीर चौक पर स्थित रोटरी रसोई जाकर भोजन करना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें