फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हांगकांग में हरियाणा की बेटी डॉ. कृति यादव को मिला अंतररार्ष्ट्रीय एशिया एनर्जी अवॉर्ड

अटेली खंड के गांव गणियार की दोहती डॉ. कृति यादव को हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिष्ठित एशिया एनर्जी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. कृति यादव को द बैटरी शो एशिया 2026 के दौरान विमेन लीडर्स इन एनर्जी राइजिंग स्टार अवॉर्ड प्रदान किया गया। डॉ. कृति यादव लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ हरियाणा की ग्लोबल सदस्य हैं। वें ग्राम गणियार निवासी रिटायर्ड डीएसपी विजयपाल सिंह यादव की दोहती हैं। डॉ. कृति यादव रेवाड़ी जिला के बुढ़पुर गांव की रहने वाली है। डॉ. कृति यादव डीप-टेक कंपनी जेनफिनिटी एनर्जी की संस्थापक एवं सीईओ हैं। उनकी कंपनी भारतीय परिस्थितियों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अत्याधुनिक बैटरी तकनीक विकसित कर रही है। ऐसे समय में जब भारत इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों के लिए आयात पर निर्भर है, उनकी कंपनी भारतीय तापमान और सड़कों के अनुरूप टिकाऊ और स्मार्ट बैटरियां विकसित करने पर काम कर रही है। आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क स्थित जेनफिनिटी की एआई-डिजिटल ट्विन और बैटरी आधार तकनीक बैटरियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें अधिक भरोसेमंद बनाने में मदद कर रही है, जिससे उनकी उम्र चार गुना तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें