फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनाैल के रेडक्रॉस कार्यालय में टीबी उन्मूलन की दिलाई शपथ, किया जागरूक

नारनौल जिला रेडक्रॉस कार्यालय में वीरवार को टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूक कर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में टीबी कॉर्डिनेटर शोभा ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, बुखार आना तथा रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। सभी ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीजों के प्रति भेदभाव न करने तथा समय पर जांच और उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस कार्यालय का स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें