फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जिला नगर योजनाकार टीम ने दो एकड़ भूमि में अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 06:24 PM IST

जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने मंगलवार को रिवासा-खायरा रोड पर राजस्व संपदा खायरा में लगभग दो एकड़ भूमि में अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की। इस कार्यवाही में लगभग दो एकड़ भूमि में पांच डीपीसी व चार चहारदीवारी के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिये गये। यह पूरी तोड़फोड़ विभागीय कार्यवाही डयूटी मजिस्ट्रेट सतेन्द्र कुमार सहायक नगर योजनाकार नारनौल की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें तथा निदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें