फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में एनएच 148बी पर संतुलन बिगड़ने से फ्लाईओवर के नीचे गिरा डंपर, चालक की मौत

नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर खानपुर गांव के पास एक डंपर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन की डंपर को उठाया और चालक को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के निजामपुर माजरा गांव निवासी करीब 40 वर्षीय प्रदीप डंपर लेकर नांगल चौधरी की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही गांव खानपुर के जलेबी चौक पर पहुंचा तो डंपर का संतुलन बिगड़ गया और फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से डंपर को हटाया। वहीं, चालक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें