फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में बीआरडी एकेडमी व गुरुग्राम की बेटियों के बीच हुआ क्रिकेट मुकाबला

गांव पालड़ी-पनिहारा में सोमवार को बाबा रूपादास खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर गुरूग्राम व बाबा रूपादास क्रिकेट अकेडमी की बेटियों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। गुरूग्राम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 79 रन बनाकर मेजबान के सामने 80 रनों का लक्ष्य रखा। बाबा रूपादास क्रिकेट एकेडमी की बेटियों ने बिना कोई विकेट खोए दस ओवरों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया। पारूल ने 35 गेंदों पर शानदार 49 रनों की पारी खेली। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ व बेटियों के बीच क्रिकेट का मुकाबला कराया गया। बाबा रूपादास मंदिर समिति के प्रधान विजय फौजी ने बताया कि सात दिवसीय बाबा रूपादास खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ राव रामपाल बोहरा व खंड समिति की चेयरमैन लक्ष्मी ने किया। क्रिकेट प्रबंधक रवि तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर, गुरूग्राम, हिसार, ढांसा बोर्डर, नंदगांव भिवानी सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 1.31 लाख व 250 ग्राम चांदी का कप दिया जाएगा तथा उप विजेता को 81 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ दा सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सेमीफाइनल व फाइनल में प्लेयर ऑफ दा मैच में 5100 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें