कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें का इस्तेमाल करना पड़ा। फिलहाल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया है, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर डटे हुए हैं और सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने पर अड़े हैं।