फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री मोदी कल धर्मनगरी को देंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व सिख म्यूजिमय की सौगात

सुधीर शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:13 PM IST

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धर्मनगरी को 447 करोड़ से तैयार हुए रेलवे स्टेशन व ऐलिवेटेड ट्रैक के साथ प्रदेश के पहले अत्याधुनिक सिख म्यूजिमय की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री जींद से वर्चुअल माध्यम से 447 करोड रुपए से तैयार हुए रेलवे एलिवेटेड ट्रैक वह रेलवे स्टेशन का उदघाटन करेंगे तो वहीं 169.93 करोड़ से गांव उमरी में पांच एकड़ में बनने वाले चार मंजिला सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। 213 पिल्लरों पर ऐलिवेटेड ट्रैक खड़ा किया गया तो मेट्रो की तर्ज पर रेलवे स्टेशन भी बनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 में किया इस ऐलिवेटेड ट्रैक का शिलान्यास किया था। अब प्रधानमंत्री द्वारा इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के लोकार्पण को लेकर थानेश्वर शहर के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। कल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण करेंगे इस दौरान शहर की सभी पांच पाठकों पर जश्न मनाया जाएगा इसके लिए खास तैयारी की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें