कुरुक्षेत्र के मेन बाजार में स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फांडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों बच्चे शामिल हुए, जिन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक सैल के पुर्नवास प्रभारी डॉ अशोक वर्मा ने इस दौरान बच्चों को नशा न करने का भी आह्वान किया तो वहीं उन्हें शपथ भी दिलाई। स्कूल प्रिंसिपल बलदेव सिंह सैनी ने भी बच्चों को यातायात नियमों की पालना करने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की भी जमकर सराहना की। इस दौरान यातायात पुलिस के भी कई अधिकारियों व शिक्षकों ने भी बच्चों को जागृत करने का कार्य किया।