फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, कुमार व केसरी दंगल दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 09:59 PM IST

जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, कुमार व केसरी दंगल दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ। गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड में महिला वर्ग के बीच कड़े मुकाबले हुए। इसके बाद विजेता रही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रेसलिंग कोच जसमिंदर सिंह ने बताया कि जिला कुमारी का खिताब सेजल गिल ने पहला स्थान प्राप्त कर अपने नाम किया। गगन जोत ने दूसरा और आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला केसरी का खिताब कोमल ने पहला स्थान पाकर हासिल किया। वहीं हरमीत दूसरे और रीटा तीसरे स्थान पर रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें