विवेकानंद युवा महासम्मेलन का आयोजन कुरुक्षेत्र के थीम पार्क किया गया। महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संवाद भी सुनाया गया। इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।