फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला बोले- सीएम सिटी नहीं अपराध सिटी बन गया है कुरुक्षेत्र

नवीन दलाल Updated Tue, 29 Jul 2025 09:21 PM IST

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र को लोग सीएम सिटी कहने लगे थे लेकिन यह सीएम सिटी नहीं बल्कि अपराध सिटी बनकर रह गई है। कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जितने अपराध वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं उतने पहले कभी नहीं हुए। यह सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। यह कहना है जैप नेता दिग्विजय सिंह चौटाला का। वे मंगलवार को सब्जी मंडी में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध किसके दरबार बढ़ गया है कि आज भाजपा नेता तक सुरक्षित नहीं रहे। हर रोज कोई ना कोई हत्या लूट व डकैती जैसी संगीन वारदातें हो रही है। इससे कारोबारी से लेकर आम लोगों में भी भाई का माहौल बना हुआ है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों का तो बुरा हाल है ही सीएम सिटी कुरुक्षेत्र का भी ऐसा ही हाल है। सीएम आवास के आसपास ही सड़के सरकार की नाकामी साबित कर रही है। कुरुक्षेत्र में ही एक विशाल कैसी नहीं है जिससे कोई सुरक्षित गुजार सके। नई सड़के बनाना तो दूर सरकार गड्ढे तक नहीं भरवा पा रही है। पवित्र ब्रह्म सरोवर देश के आईकॉनिक स्थलों में से एक हैं जहां देश-विदेश के लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है लेकिन यहां पर भी सरकार ने डंपिंग स्थल बना दिया है जिससे पवित्र ब्रह्म सरोवर पर आने वाले श्रद्धालुओं के भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। कभी शराब घोटाले में तो कभी धन घोटाले में उनका नाम लिया जा रहा है लेकिन इसे साबित करने वाला कोई नहीं है। आरोप लगाना आसान है जबकि उसे सिद्ध कोई नहीं कर रहा है। दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए बुजुर्गों की पेंशन₹1000 तक बढवाईजबकि 15 वर्षों में भी इतनी पेंशन नहीं बढ़ पाई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें