फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठी धर्मनगरी, पुरी की तर्ज पर निकली रथ यात्रा

धर्मनगरी शनिवार शाम को भगवान जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठी। मौका था भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का जिसमें देश-विदेश के हजारों श्रद्वालु शामिल हुए। पवित्र ब्रह्मसरोवर से शुरू हुई यह यात्रा सेक्टर-13 तक पहुंची, जिस दौरान श्रद्वालुओं में उत्साह बना रहा तो भक्ति, संकीर्तन और सेवा का दिखा अद्भुत संगम भी दिखाई दिया। यात्रा के आगे देश भर से आए युवा भक्तों की संकीर्तन मंडलियां नृत्य-मृदंग के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करती चलीं तो महिलाएं, बालक, वृद्ध सभी ने इस भक्तिसंगीत में समान रूप से सहभागिता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें