प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर कसा तंज संवाद न्यूज़ एजेंसी कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही ड्राइंग रूम की राजनीति की है। अब पिछले दो-तीन दिन से मौसम ठीक हुआ तो इस पार्टी के नेता भी बाहर निकाल पाए हैं। यह लोग मौसम के अनुसार ही काम करने वाले हैं। मैं जून के माह में कहीं दिखाई नहीं देते। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने यह तंज कसा। वे आज कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिती की बैठक लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाना चाहती हैं जबकि पूरे देश में यह खत्म हो चुकी है। देश में सिर्फ है तो वह मोदी है और पूरी जनता उनमें विश्वास करती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की बेटियों से हर वर्ग के लोग खुश हैं और हर नीति का हर पत्र तक फायदा पहुंच रहा है। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान बैठक में आई शिकायतों पर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतें जल्द निपटने के निर्देश भी दिए। बैठक में 11 शिकायत है रखी गई थी। उधर जब कैबिनेट मंत्री कांग्रेस पर यह तंज कस रहे थे इस समय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला सचिवालय परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली का जंतर मंतर पर हुए घटनाक्रम व पार्टी नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के विरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे।