गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-17 ताइक्वांडो प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई, जहां फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इससे पहले खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसके अलावा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अगले दौर में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ मुकाबले और अधिक रोमांचक हो गए हैं।